गोविंदा से लेकर गुरमीत-देबिना तक… बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने अनोखे अंदाज में दी बप्पा को विदाई

KNEWS DESK – गणेश उत्सव का जश्न इस साल भी देशभर में पूरे धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने बप्पा को अपने घर लाकर विधि-विधान से पूजा की और अब भक्ति भाव से उनका विसर्जन किया। हर सेलेब्रिटी का बप्पा को विदाई देने का तरीका कुछ अलग और खास नजर आया।

गोविंदा ने परिवार संग किया विसर्जन

सुपरस्टार गोविंदा भी इस साल बप्पा को अपने घर लाए थे। गुरुवार को उन्होंने पूरे परिवार संग बप्पा का विसर्जन किया। उनका बेटा यशवर्धन मूर्ति को कार से लेकर गए। इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोविंदा अपने परिवार के साथ भावुक नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DN6BCspktbh/

अनन्या पांडे का इको-फ्रेंडली विसर्जन

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इस साल बप्पा को इको-फ्रेंडली अंदाज में विदा किया। बाहर जाकर विसर्जन करने के बजाय उन्होंने घर पर ही मूर्ति का विसर्जन किया। अनन्या ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वो पूरे श्रद्धा भाव से बप्पा को विदाई देती दिखीं।

https://www.instagram.com/p/DN5wBeKiW24/

गुरमीत-देबिना का डांसिंग विसर्जन

टीवी के राम-सीता यानी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने बप्पा को ढोल-नगाड़ों के बीच विदाई दी। दोनों अपनी बेटियों संग मुंबई के घाट पर पहुंचे और जमकर डांस किया। उनके इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

https://www.instagram.com/reel/DN5zdTVEhsN/

अंबानी परिवार का भव्य विसर्जन

देश के सबसे चर्चित अंबानी परिवार ने भी गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया था। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने मिलकर बप्पा का विसर्जन किया। अंबानी निवास पर गणपति दर्शन के लिए कई बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड की हस्तियां पहुंची थीं।

टीवी सेलेब्स भी रहे पीछे नहीं

भारती सिंह, युविका चौधरी, दीपिका सिंह समेत कई टीवी सेलेब्स ने भी गणपति बप्पा को विदाई दी। हर कोई भक्ति और उल्लास में डूबा नजर आया।

https://www.instagram.com/reel/DN6JsBGEjhJ/

https://www.instagram.com/reel/DN539YIkv7U/

गणपति विसर्जन का ये नजारा एक ओर जहां भावुक कर देने वाला था, वहीं अगले साल फिर से बप्पा को घर लाने की खुशी हर किसी के चेहरे पर झलक रही थी।