KNEWS DESK- दुनियाभर की मॉडल्स के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब जीतना किसी सपने से कम नहीं होता। हर साल विभिन्न देशों की प्रतिभागी इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी जगह बनाने और ताज पहनने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। मिस यूनिवर्स 2025 में भी दुनिया के कई देशों की मॉडल्स ने दावेदारी पेश की, लेकिन इस बार का ताज मैक्सिको की फातिमा बॉश ने अपने नाम कर इतिहास रच दिया।
इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व मनिका विश्वकर्मा ने किया। वे मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं और टॉप 30 में जगह बनाकर उन्होंने भारतीय दर्शकों को उम्मीदें भी दिलाईं। हालांकि, वे टॉप 12 की रेस में शामिल नहीं हो सकीं और खिताब से चूक गईं।
मिस यूनिवर्स 2025 के फिनाले में मुकाबला काफी कड़ा रहा। टॉप 5 की रैंकिंग इस प्रकार रही-
4th रनर-अप– कोत दिव्वार की मॉडल
3rd रनर-अप– फिलीपींस की अतीशा मनालो
2nd रनर-अप– वेनेजुएला की स्टीफिन अबासली
1st रनर-अप– थाइलैंड की प्रवीणर सिंह
विजेता– मैक्सिको की फातिमा बॉश
विवादों के बीच भी फातिमा ने आत्मविश्वास दिखाते हुए ताज अपने नाम किया और अपने देश का गौरव बढ़ाया।
फातिमा बॉश फाइनल से पहले ही सुर्खियों में आ गई थीं। 4 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता के दौरान विवाद तब शुरू हुआ जब मिस थाइलैंड संगठन के निदेशक नवात इत्साराग्रिसिल ने उन पर कथित तौर पर फटकार लगाई। बताया गया कि फातिमा ने थाइलैंड से संबंधित प्रमोशनल सामग्री साझा नहीं की थी, जिसके चलते निदेशक ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया।
तनावपूर्ण माहौल के बीच फातिमा ने मंच से वॉक आउट कर दिया। कुछ अन्य प्रतिभागी भी उनके समर्थन में खड़े हुए। थोड़ी देर बाद फातिमा मंच पर लौटीं और निदेशक के व्यवहार को अनुचित और अपमानजनक बताया। इस विवाद के बावजूद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और खिताब अपने नाम किया।