KNEWS DESK – ‘अनुपमा’ फेम अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में अपनी कुकिंग स्किल्स दिखा रहे हैं। हाल ही में शो के एक एपिसोड में उन्होंने खुलासा किया कि वह कलर ब्लाइंडनेस से जूझ रहे हैं, जिससे कुछ रंगों के बीच अंतर कर पाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। हालांकि, जज फराह खान की इस पर प्रतिक्रिया सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई और वे उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
क्या था इस हफ्ते का चैलेंज?
लेटेस्ट एपिसोड में फराह खान की खास डिश ‘रोस्ट चिकन’ सभी सेलिब्रिटी कुक्स के लिए एक चुनौती बनकर आई। सभी प्रतियोगियों को यह डिश बनानी थी, लेकिन गौरव खन्ना ने कहा कि वह शाकाहारी हैं, इसलिए उन्होंने बिना चखे ही इसे तैयार किया। इम्यूनिटी पिन जीतने के लिए उन्होंने फराह की स्पेशल डिश को अपने अंदाज में बनाया और इसमें सरसों के साग का उपयोग किया।
https://x.com/PadhaiKaroPadai/status/1894067322114937141
https://x.com/Vibzz321/status/1894069805986046373
जब गौरव खन्ना अपनी डिश को जजेज़ फराह खान, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार के सामने लेकर गए, तो उनकी प्रेजेंटेशन को जजेस ने खास पसंद नहीं किया। शेफ रणवीर ने गौरव की प्लेट के रंग को गलत बताया, जिस पर गौरव ने खुलासा किया कि उन्हें कलर ब्लाइंडनेस है।
https://x.com/abner_678/status/1894066380015558854
गौरव की इस बात पर शेफ विकास चौंक गए, जबकि फराह खान ने हैरानी जताते हुए कहा, क्या बकवास है! उन्होंने मजाक में गौरव से पूछा कि क्या उन्हें शेफ विकास की ब्लू जैकेट नजर आ रही है? गौरव ने जवाब दिया कि जैकेट उन्हें ऑरेंज और रेड के बीच की दिखाई दे रही है। इस पर शेफ विकास ने भी टिप्पणी की, “अब कलर ब्लाइंड है तो मैं क्या ही कह सकता हूं।
https://x.com/luvkapilsharma/status/1894076117415236083
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
दर्शकों को फराह खान और शेफ विकास खन्ना का यह व्यवहार पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स खासतौर पर फराह खान को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये परेशान करने वाला है कि जज इतने ज्यादा असंवेदनशील और अनभिज्ञ कैसे हो सकते हैं? गौरव खन्ना को भले ही कोई छूट न मिले, लेकिन जब वह मुश्किल से जूझ रहे थे, तो कम से कम थोड़ी सहानुभूति तो दिखाई जा सकती थी। एक अन्य यूजर ने लिखा, फराह खान की यह प्रतिक्रिया पूरी तरह से अनुचित थी। गौरव ने कभी अपनी कमजोरी पर सहानुभूति की मांग नहीं की, लेकिन उनकी हालत का मजाक बनाना बिल्कुल गलत है।