अमिताभ बच्चन के पोस्ट से फैंस हुए परेशान, कहा – ‘जाने का समय आ गया है…’

KNEWS DESK –  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए नियमित रूप से पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उनकी एक पोस्ट ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “T 5281 – time to go…” यानी “समय आ गया है”।

फैंस की चिंता

इस पोस्ट को पढ़कर उनके फैंस हैरान रह गए और कई तरह के सवाल करने लगे। कुछ यूजर्स ने पूछा, “कहां?” तो कुछ ने भावुक होकर लिखा, “सर, ऐसा मत बोला करिए।” एक अन्य फैन ने लिखा, “आप महानायक हैं, ऐसा मत कहिए।” यह देखकर साफ जाहिर होता है कि फैंस उनसे कितना लगाव रखते हैं।

https://x.com/SrBachchan/status/1887880204368150561

https://x.com/SrBachchan/status/1887880204368150561

https://x.com/ArhamJa04753849/status/1887880486304797034

अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर भावुक हुए बिग बी

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के 49वें जन्मदिन के मौके पर एक इमोशनल ब्लॉग पोस्ट लिखा था। उन्होंने अभिषेक के जन्म की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में खड़े नजर आ रहे थे। उनके चारों तरफ नर्सें मौजूद थीं और नन्हे अभिषेक इनक्यूबेटर में दिखाई दे रहे थे।

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ की मेजबानी

वर्तमान में अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ होस्ट कर रहे हैं। इस शो की शुरुआत 2000 में हुई थी, और तब से अमिताभ इसके होस्ट बने हुए हैं, केवल तीसरे सीजन को छोड़कर, जिसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था।