खत्म हुआ फैंस का इंतजार, आ गया मिर्जापुर का सीजन 3

KNEWS DESK, मिर्जापुर के सीजन 3 के आने का इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहे थे और अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है| आज यानी 5 जुलाई को मिर्जापुर सीजन 3 Amazon Prime पर रिलीज हो चुका है| अमेजन प्राइम की मेंबरशिप ले के इस सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं|

Mirzapur 3 Guddu Bhaiya has returned once again to create havoc Mirzapur season 3 released

मिर्जापुर के दर्शकों को इसके सीजन 3 का काफी लंबे समय से इंतजार था और अब ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है| वहीं सीरीज में इस बार पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी और विजय वर्मा नजर आ रहे हैं| मिर्जापुर का सीजन 3 साल का सबसे चर्चित शो है इसलिए ये शो देखना तो बनता है| अब तक इस सीरीज के अमेजन प्राइम पर 3 सीजन आ चुके हैं| सीरीज के पहले और दूसरे सीजन में 10 एपिसोड थे| वहीं इस बार भी सीरीज में 10 एपिसोड ही हैं और हर एक एपिसोड 45 मिनट से ज्यादा लंबा है| हर बार की तरह इस बार भी सीरीज की कहानी काफी इंटरेस्टिंग है|

‘मिर्जापुर 3’ की कास्ट

इस सीजन में दूसरे सीजन के कई कलाकार नजर आए हैं| शो में अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, हर्षिता गौर, प्रियांशु पेनयुली, राजेश तैलंग, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा और शीबा चड्ढा नजर आ रहे हैं| हालांकि शो में कुछ नए कलाकार भी शामिल किए गए हैं| वहीं  ‘पंचायत 3’ के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार का कैमियो भी है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.