मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर नितिन मनमोहन का निधन, दूसरी बार हार्ट अटैक से मौत

बॉलीवुड के मशहुर फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर, नितिन मनमोहन का आज निधन हो गया है। बता दें कि नितिन मोहन दूसरी बार हार्ट अटैक आया था।  नितिन मनमोहन बॉलीवुड के मशहूर विलेन ‘मनमोहन’ के बेटे थे। वह कुछ समय से अस्पताल में ही भर्ती थे और उनका बेटा, जो दुबई में रहता है, वो भी काफी समय से उनके पास आ गया था।

नितिन मोहन का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

बता दें कि नितिन मनमोहन के निधन की खबर को उनके दोस्त और प्रोड्यूसर कलीम खान  ने कन्फर्म किया है। उन्होंने यह भी बताया है कि लगभग पिछले 15 दिनों से नितिन अस्पताल में वेंटिलेटर  पर थे। उनकी डेथ एक मैसिव हार्ट अटैक आने से हुई है।

कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर नितिन मनमोहन को 3 दिसंबर, 2022 को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। उस समय उनकी स्थिति स्टेबल थी लेकिन इसके बावजूद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। नितिन मनमोहन की बेटी और उनका बेटा, दोनों उनके पास थे और उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे।

नितिन मनमोहन ने बोल राधा बोल शूल, दस , यमला पगला दीवाना और रेडी (Ready) जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। नितिन मनमोहन के निधन से बॉलीवुड के तमाम सितारे काफी दुखी हैं और लोगों ने उनको अपनी श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है। साल के अंत में इंडस्ट्री के लिए ये एक और बड़ा झटका है।

ये भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के बाद अकेला रह जाएगा सैफई परिवार : डिप्टी सीएम केशव मौर्य

About Post Author