बिग बॉस OTT 3 को लेकर एल्विश यादव का बड़ा खुलासा, शो के तीन कंटेस्टेंट का नाम किया रिवील !

KNEWS DESK- बिग बॉस OTT 3 का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है| अपने नए होस्ट अनिल कपूर के साथ शो 21 जून से स्टार्ट होगा, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| हाल ही में मेकर्स ने प्रेस कांफ्रेंस कर अनिल कपूर को बिग बॉस के नए होस्ट के तौर पर इंट्रोड्यूस कराया| वहीं अब बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव ने रियलिटी शो का सीजन 3 के तीन कंटेस्टेंट का नाम रिवील कर दिया है|

एल्विश यादव ने बिग बॉस OTT 3 को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है| उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर शो में शामिल होने वाले 3 बड़े नाम बताए हैं, जिनका सोशल मीडिया पर राज रहता है| हालांकि एल्विश ने कन्फर्म तो नहीं किया लेकिन हिंट दिया कि ये तीन कंटेस्टेंट रियलिटी शो में शामिल हो सकते हैं|

Bigg Boss OTT 3 launch: एनर्जेटिक अनिल कपूर ने मंच पर लगा दी आग | Bigg Boss OTT 3 launch: Energetic Anil Kapoor sets the stage on fire Bigg Boss OTT 3

वीडियो में एल्विश यादव ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि बिग बॉस OTT 3 काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस बार हमारे होस्ट हैं, सबसे हैंडसम, यंग, डैशिंग और सबसे कूल अनिल कपूर जी| उन्होंने कहा-  उड़ती- उड़ती खबर आ रही है कि कैरी मिनाटी भी शो में जा रहा है| मुझे लगता है दूसरा कंटेस्टेंट होना चाहिए हमारा निश्चय भाई| वहीं तीसरा कंटेस्टेंट होना चाहिए हमारा टेक्नो भाई| ये सब जल्द देखने को मिलेगा, 21 जून से जियो सिनेमा पर| बिग बॉस में मचने वाला है क्लेश|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.