एल्विश यादव को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद इस शो में आएंगे नजर…

KNEWS DESK – एल्विश यादव की बेबाक पर्सनैलिटी की वजह से उनको पसंद करने वाले लाखों लोग हैं| एल्विश ने अभी हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी पर्सनैलिटी से सभी को इंप्रेस  कर दिया था और वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद एल्विश ने शो की ट्रॉफी अपने नाम करके इतिहास रच दिया| बिग बॉस जितने के बाद एल्विश की फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ी है| एल्विश को जल्द ही एक नये शो में देखा जायेगा| इसकी जानकारी खुद एल्विश ने यूट्यूब पर व्लॉग के जरिए शेयर की है|

बिग बॉस विनर Elvish Yadav से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी, आरोपी शाकिर गुजरात से गिरफ्तार - Bigg Boss ott season 2 winner elvish yadav get calls of ransom of one

एल्विश यादव 

‘बिग बॉस OTT 2’ जीतने के बाद से ही एल्विश यादव की किस्मत के तारे चमक उठे हैं। उनके पास म्यूजिक वीडियोज से लेकर कई शोज तक के ऑफर हैं। अब एल्विश यादव को एक और नया शो मिल गया है, जिसका नाम  ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ है|करण कुंद्रा और मौनी रॉय ने शो को होस्ट किया है| शो 3 नवंबर से जियो सिनेमा पर शुरू होगा।

Elvish Yadav New Video : 'भाई सिस्टम भी है'...! बिग बॉस Elvish Yadav यादव का भौकाल, ये वीडियो देख आप भी हो जाएंगे फैन |

टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया

इस शो में कपल्स के रिलेशनशिप को टेस्ट किया जाएगा। कपल्स पहले तो अलग होंगे और वो एक आइलैंड पर रहेंगे। वहीं सिंगल्स उन अलग हुए कपल्स को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करेंगे, ताकि नए कनेक्शन बन सकें। देखना यह होगा किस कपल का रिश्ता टिक पाता है और किसके रिश्ते में दरार आती है।

एल्विश ने बताया 

शो में पार्टिसिपेशन के बारे में बात करते हुए एल्विश ने कहा, टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया का हिस्सा बनने के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं| मुझे पसंद आया कि शो कितना ईमानदार है| जब आप किसी रिलेशनशिप में होते हैं तो आपको ये जानने की जरुरत होती है कि आपका कनेक्शन कितना स्ट्रॉन्ग है और क्या आप अपने पार्टनर पर विश्वास कर सकते हैं| ये शो आपको ये करने में मदद करेगा कि आपका पार्टनर आपके लिए सही है या नहीं|

करण कुंद्रा और मौनी रॉय कर रहे होस्ट

टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया 3 नवंबर से जियो सिनेमा पर प्रीमियर होगा| शो को करण कुंद्रा और मौनी रॉय होस्ट कर रहे हैं|

मौनी ने बताया

शो में अपने रोल के बारे में बात करते हुए मौनी ने बताया- मैं शो में क्वीन ऑफ हार्ट हूं और मेरा काम ये जानना होगा कि कंटेस्टेंट्स क्या सोच रहे हैं और किससे गुजर रहे हैं| मुझे शो में अनबायस्ड होना होगा और उन्हें गाइड करना होगा| इसके बाद वो अपनी च्वॉइस खुद बनाए क्योंकि रिलेशनशिप पर्सनल होते हैं|

यह भी पढ़ें – कंगना रनौत की ‘तेजस’ ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में ही तोड़ा दम, सोमवार को किया इतना सा कलेक्शन

About Post Author