सांपों का जहर सप्लाई मामले पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जैसे पहले लाइफ जीता था, वैसा नहीं…’

KNEWS DESK- बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव पर सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगाया गया है, जिसके चलते यूट्यूबर को गिरफ्तार भी कर लिया गया था| एल्विश और उनके साथियों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने 1200 पेज की चार्जशीट भी दर्ज की है| इस समय एल्विश बेल पर हैं| वहीं अब इस मामले पर यूट्यूबर ने रिएक्ट किया है| उनका कहना है कि उनपर लगे आरोप गलत हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है|

सांपों का जहर सप्लाई मामले में एल्विश यादव ने कहा कि कानून पर पूरा भरोसा है, जो करेंगे,सही करेंगे| ये समझ नहीं आया कि ये आरोप कैसे लगाए गए हैं| मैं तो उस वक्त मुंबई में था| मैंने न्यूज पर ही देखा कि ऐसा कुछ मामला चल रहा है| पिछले 5 महीने में ऐसा कुछ हुआ नहीं और जो आप वीडियो देखते हो, जिसमें गले में सांप है|

हवाबाजी के लिए एल्विश यादव किराए पर लेता है गाड़ियां… पिता ने ही खोल दी  बेटे की पोल – TV9 Bharatvarsh

उन्होंने कहा- सांप वाला वीडियो फैजलपुरिया भाई, जिनका गाना, लड़का ब्यूटीफुल और 32 बोर है| वो यूट्यूब पर भी मिल जाएगा आपको| उसपर जाकर देखोगे, उसमें सांप का एक सीन है| उसी वीडियो का जो ब्लॉग बनता है या BTS बोल लो तो वो तब का ही शूट है|

बिग बॉस OTT 2 के विनर ने आगे कहा कि सांपों का जहर सप्लाई मामले ने मेरी जिन्दगी पर बहुत असर डाला है| बुरा तो लगता है, जब आप इल्जाम लगाते हो| किसी पर  ऐसे इल्जाम नहीं लगाते हैं| एक तो दिमाग ख़राब होता है, ऊपर से घर वाले भी निराश हो जाते हैं| जैसे मैं पहले लाइफ जीता था, वैसा तो बिल्कुल नहीं है|

About Post Author