14 घंटे लंबी कैंसर सर्जरी के बाद ICU में भर्ती दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम ने फैंस को दी अपडेट

KNEWS DESK – टीवी की जानी-मानी अदाकारा दीपिका कक्कड़ को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चिंताजनक खबरें सामने आ रही थीं। स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रहीं दीपिका की सर्जरी हाल ही में हुई, जिसके बाद फैंस लगातार उनकी सेहत को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे थे।

अब एक्ट्रेस के पति और मशहूर टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए दीपिका की हालत पर आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसने लाखों फैंस के दिलों को थोड़ी राहत दी है।

14 घंटे लंबा ऑपरेशन, ICU में हैं दीपिका

शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “सभी को हेलो, माफ कीजिएगा कि मैं कल रात अपडेट नहीं दे पाया। सर्जरी काफी लंबी थी। दीपिका पूरे 14 घंटे ऑपरेशन थिएटर में थीं, लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह सब कुछ ठीक रहा।” उन्होंने बताया कि दीपिका अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं, और दर्द में हैं, मगर अब स्टेबल हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं।

फैंस की दुआओं का जताया आभार

शोएब ने आगे लिखा, “आप सभी के प्यार, दुआओं और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया। ये हमारे लिए बहुत मायने रखता है। जैसे ही दीपिका ICU से बाहर आएंगी, मैं आपको और जानकारी दूंगा। कृपया उनके लिए दुआ करते रहिए।” इस पोस्ट के जरिए शोएब ने न सिर्फ दीपिका की स्थिति स्पष्ट की, बल्कि फैंस की चिंता भी काफी हद तक कम कर दी है।

Shoaib Ibrahim

सर्जरी की खबर से फैली थी टेंशन

बता दें, जब ये जानकारी सामने आई कि दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर है, तब से सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार चिंतित नजर आ रहे थे। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि हमेशा हंसती-खिलखिलाती दिखने वाली दीपिका इतनी गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं।

सर्जरी को लेकर परिवार की चुप्पी ने भी फैंस को बेचैन कर रखा था। लेकिन अब शोएब के पोस्ट ने यह भरोसा जरूर दिलाया है कि दीपिका की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।