पवन सिंह की मां ने तुड़वाया बेटे-बहू का घर? पत्नी ज्योति सिंह की क्रिप्टिक पोस्ट से लगाए जा रहे कयास

KNEWS DESK – भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ समय से उनकी तीसरी शादी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। कभी किसी एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ता है तो कभी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद खबरों में छा जाते हैं। इस बीच अब ज्योति सिंह की क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट ने नया बवाल खड़ा कर दिया है।

दरअसल, पवन सिंह और एक्ट्रेस महिमा सिंह की नजदीकियों की खबरों के बीच ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर लगातार दो पोस्ट साझा कीं। इन पोस्ट्स में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों में कही गई बातों को पवन सिंह की मां से जोड़कर देखा जा रहा है।

ज्योति सिंह की पोस्ट पर मचा बवाल

ज्योति सिंह ने अपने पहले पोस्ट में लिखा, “अपनी बेटी की शादी ऐसे इंसान से करना जिसमें फैसले लेने की काबिलियत हो। वरना अक्सर मां के लाडले बेटे घर नहीं बसा पाते और इल्जाम लड़की पर आ जाता है।”

https://www.instagram.com/p/DS4KfTNEtmc/

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया। यूजर्स इसे पवन सिंह की मां पर सीधा तंज मान रहे हैं। माना जा रहा है कि ज्योति ने अपने टूटते रिश्ते के लिए सास को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की है।

‘शादी हो या तलाक, घर औरत ही खोती है’

इसके बाद ज्योति सिंह ने एक और भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “शादी करो या तलाक दो, दोनों ही हालात में औरत ही अपना घर खोती है। आदमी कभी बेघर नहीं होता।” इस पोस्ट ने भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा और ज्योति के दर्द को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

https://www.instagram.com/p/DTGr_4Jk7jE/

यह पहली बार नहीं है जब ज्योति सिंह ने इशारों-इशारों में अपनी पीड़ा जाहिर की हो। पवन सिंह और महिमा सिंह की नजदीकियों की खबरों के बीच ज्योति ने पहले भी एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, “सीता वनवास में भी साथ थीं, राम अयोध्या में भी साथ नहीं दे सके।” इस पोस्ट को पवन सिंह के व्यवहार से जोड़कर देखा गया था।

‘मिस्ट्री गर्ल’ को कहा था ‘जान’

विवाद तब और बढ़ गया जब 22 जनवरी को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पवन सिंह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में नजर आए। इस दौरान उन्होंने भरी महफिल में उस लड़की को ‘जान’ कहकर संबोधित किया। वीडियो सामने आने के बाद ज्योति सिंह का ‘सीता वनवास’ वाला पोस्ट वायरल हुआ था।

मां के बयान ने भी बढ़ाई हलचल

गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में पवन सिंह की मां भी मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने भावुक होते हुए कहा था कि लोग दुआ करें ताकि उनके बेटे को जल्द “छुटकारा” मिल सके। इस बयान के बाद पारिवारिक विवाद की चर्चाएं और तेज हो गई थीं।

तीसरी शादी की अफवाहों पर पवन सिंह ने रिपब्लिक भारत से बातचीत में साफ इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि लोग तो उनकी शादी के कार्ड तक छपवा चुके हैं, लेकिन ये सब महज अफवाहें हैं। एक्टर ने तीसरी शादी की बात को सिरे से खारिज कर दिया था।

कौन हैं महिमा सिंह?

महिमा सिंह वही एक्ट्रेस हैं जिनके साथ पवन सिंह को हाल के दिनों में बेहद करीब देखा गया। दोनों ने म्यूजिक वीडियोज में साथ काम किया है और एक अनटाइटल्ड फिल्म भी कर रहे हैं। फिल्म के सेट से दोनों की रोमांटिक तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। महिमा सिंह यूपी के बांदा की रहने वाली हैं और उनका पहला गाना पवन सिंह के जन्मदिन, 5 जनवरी को रिलीज हुआ था।

कोर्ट में चल रहा है तलाक का मामला

गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस कोर्ट में लंबित है। कोर्ट ने दोनों को साथ रहने का एक और मौका दिया था, लेकिन फिलहाल दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। ज्योति सिंह ने बलिया कोर्ट में मेंटेनेंस का केस भी दायर किया है। दोनों की शादी 6 मार्च 2018 को बलिया में हुई थी, लेकिन कुछ ही समय में रिश्ते में तनाव आ गया था। ज्योति ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम देवी ने साल 2015 में आत्महत्या कर ली थी। एक्टर ने उनसे 2014 में शादी की थी। इस घटना ने पवन सिंह की जिंदगी को गहरा झटका दिया था। पवन कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि वह आज भी नीलम देवी को याद करते हैं और उन्हें देवी का दर्जा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *