बिग बॉस OTT 3 का काउंटडाउन शुरू, जानें कब और कहां देख सकेंगे अनिल कपूर का शो

KNEWS DESK- लंबे इंतजार के बाद बिग बॉस OTT 3 आ रहा है| शो के आने में बस अब कुछ ही समय बाकी है| शो का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|  शो के पहले कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है| हालांकि बाकी कंटेस्टेंट का नाम अभी रिवील नहीं किया गया है| रियलिटी शो का प्रोमो जारी हो चुका है| वहीं अब जैसे- जैसे समय नजदीक आ रहा है, बिग बॉस OTT 3 की चर्चा तेज होती जा रही है|

बिग बॉस OTT 3 का प्रोमो देखने के बाद ये तो पता चल गया है कि इस बार सलमान खान की जगह शो को अनिल कपूर होस्ट करेंगे| साथ ही शो में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा| चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप बिग बॉस OTT के तीसरे सीजन को कब और कहां देख सकेंगे|

बिग बॉस OTT 3` से अनिल कपूर का दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, शो को करेंगे  होस्ट

बिग बॉस OTT 3 आप जियो सिनेमा में देख सकते हैं| शो 21 जून से शुरू हो रहा है| बिग बॉस OTT का पहला सीजन वूट पर देखा गया था और दूसरा सीजन जियो सिनेमा पर ही दिखाया गया था| बिग बॉस OTT 3 को आप 21 जून से रात 9 बजे देख सकते हैं| बता दें कि बिग बॉस का सीजन 3 देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे| रियलिटी शो प्रीमियर लेवल पर जियो पर टेलीकास्ट किया जायेगा| इसे आप 24 घंटे लाइव देख सकते हैं|

आपको बता दें कि मेकर्स बिग बॉस OTT 3 के सभी कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान 1-1 करके कर रहे हैं| वहीं इस समय पहली कंटेस्टेंट की घोषणा हो चुकी है, जो दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल हैं, जिनका पूरा नाम चंद्रिका दीक्षित है।

About Post Author