KNEWS DESK – भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिनी जाने वाली काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भले ही दोनों अब साथ नहीं हैं, लेकिन फैंस आज भी उन्हें एक साथ स्क्रीन पर देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसी बीच दोनों का एक पुराना वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
‘के-के’ कनेक्शन पर मस्ती
वायरल वीडियो उस दौर का है जब दोनों साथ काम कर रहे थे और उनके अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं। क्लिप में काजल मजाकिया अंदाज में कहती नजर आती हैं, “हम दोनों के नाम में K K है, इसलिए हम चुलबुले हैं।”
उनकी बात सुनकर खेसारी तुरंत पूछते हैं, “कौन राशि है आपकी? कुंभ है ना?” काजल जवाब देती हैं, “मिथुन है।” इस पर खेसारी हंसते हुए कहते हैं, “हमारा मिथुन नहीं, चक्रवर्ती है।” दोनों की यह नोकझोंक फैंस को खूब पसंद आ रही है।
“हमारी आत्मा मिलती है…”
वीडियो में आगे खेसारी कहते हैं, “हम दोनों की कुंडली कहीं ना कहीं मिलती है और हमारी आत्मा मिलती है। सिर्फ हमारा ब्लड नहीं मिलता। ये गुजरात से हैं और मैं बिहार से हूं।”
इस पर काजल मुस्कुराते हुए चुटकी लेती हैं, “इंसान हो ना?” और दोनों हंस पड़ते हैं। उनकी यह केमिस्ट्री आज भी दर्शकों के दिलों को छू रही है।
विवादों में खत्म हुआ रिश्ता
हालांकि रील लाइफ की यह हिट जोड़ी रियल लाइफ में लंबे समय तक साथ नहीं रह पाई। काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि वह पांच साल तक रिलेशनशिप में रहीं और शादी का वादा भी किया गया था।
काजल ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें धोखा दिया गया और रिश्ते के दौरान कई बातें उनसे छिपाई गईं। इन आरोपों के बाद दोनों का रिश्ता विवादों के बीच खत्म हो गया।