Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा के मुनव्वर को परेशान करने पर भड़के सेलेब्स, देवोलिना बोलीं- ‘कोमोलिका’ तो काम्या ने कहा, ‘ऑबसेस्ड’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| इस समय शो में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी के बीच काफी अनबन देखने को मिल रही है| आयशा खान के आने के बाद से ही मन्नारा लगातार मुनव्वर पर भड़कती नजर आ रही हैं| मन्नारा ने न सिर्फ मुनव्वर बल्कि आयशा खान को लेकर भी कई बातें बोली हैं, जो अब कई दर्शकों के साथ सेलेब्स को भी पसंद नहीं आई हैं|

बता दें, मन्नारा जिस तरह से मुनव्वर से बिहेव कर रही हैं और उन्हें लेकर काफी कुछ उल्टा बोल चुकी हैं| उनकी ये हरकतें कुछ सेलेब्स को पसंद नहीं आ रही हैं, जिसमें एक काम्या पंजाबी भी हैं| काम्या ने बिना किसी का नाम लिए एक पोस्ट किया है| उन्होंने लिखा- हे भगवान वीकेंड के वार का भुगतान अब फुल वीक करना पड़ेगा| ये औरत तो बस बोले ही जा रही है| जेलेसी और फ्रस्ट्रेशन तो है ही, ये ऑबसेस्ड भी है| इसका हर जगह का टॉपिक बस मुनव्वर और आयशा हैं| बस करो बोर हो गए हैं|

वहीं देवोलिना भट्टाचार्जी ने भी मन्नारा को लेकर एक पोस्ट किया है| इसमें उन्होंने लिखा- मन्नारा के पास से सिर्फ कोमोलिका वाइब आती है और उन्होंने इसे अभी तक बरकरार रखा है|

वहीं, बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट ने लिखा- ‘सायको लवर अलर्ट|

इसके अलावा बिग बॉस 9 के कंटेस्टेंट और किश्वर मर्चेंट के पति सुयश राय ने भी मन्नारा को लेकर पोस्ट किया है| उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा- बिग बॉस के इतिहास की सबसे इरिटेटिंग कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा हैं| वो मुन्ना के बारे में घटिया बातें बोल रही हैं| वो कैसे उसकी अच्छी चीजें भूल सकती हैं| ब्रेनलेस पर्सनल, जिसका खुद का कोई प्वाइंट ऑफ व्यू ही नहीं है| इसके अलावा सुयश ने तो मन्नारा को पापी गुड़िया तक कह दिया है|

About Post Author