KNEWS DESK – बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर परिवार की पूज्यनीय मातृशक्ति निर्मल सुरिंदर कपूर का 2 मई 2025 को निधन हो गया। उनके जाने से कपूर परिवार और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 3 मई को उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जिसमें फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं और परिवार को ढांढस बंधाया। अब कपूर परिवार ने निर्मल कपूर की प्रार्थना सभा की तारीख और स्थान की जानकारी साझा की है।
बोनी कपूर ने शेयर की जानकारी
निर्मल कपूर के बेटे और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “प्रेयर मीट”, और एक विशेष कार्ड साझा किया जिसमें निर्मल कपूर की तस्वीर के साथ उनके जीवन को श्रद्धांजलि दी गई है।
पोस्ट के अनुसार, प्रेयर मीट 5 मई 2025 को शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच JW Marriott, जुहू (मुंबई) में आयोजित की जाएगी। कार्ड में लिखा गया है| “Loving memory of Nirmal Surinder Kapoor (27 September 1934 – 2 May 2025) – उनके सुंदर जीवन को याद करने के लिए हमारी प्रार्थना में शामिल हों।”
पूरा कपूर परिवार रहेगा साथ
निर्मल कपूर की इस प्रार्थना सभा में कपूर खानदान के सभी सदस्य एकजुट होकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इस अवसर पर अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, हर्षवर्धन कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर, आनंद आहूजा, सुनीता कपूर, वायु, अक्षय, थिया, जहान, रिया, मोहित, संदीप, रीना, अंतरा, युवान और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।