Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी की बात से क्यों फूट- फूटकर रोईं कृतिका मलिक, जानें वजह

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| बिग बॉस ओटीटी 3  24 घंटे का लाइव रियलिटी डिजिटल शो है| शो ने तमाम विवादों के बीच लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| ये रियलिटी शो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है| वहीं हाल ही के एक एपिसोड में दर्शक, रणवीर शौरी और अरमान मलिक के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिससे कृतिका मलिक रोने लगीं|

हालिया एपिसोड में रणवीर शौरी और अरमान मलिक के बीच काफी अनबन हुई| इस तीखी बहस के दौरान ही रणवीर ने अरमान पर मुहावरा देते हुए कहा कि घर का भेदी लंका ढाए| इससे कृतिका मलिक ने अरमान से पूछा कि क्या रणवीर ने ये उनके लिए कहा है| फिर अरमान खुद का बचाव करते हुए पत्नी कृतिका को समझाते हैं कि वो अपने मन की बात कहते हैं, जिससे दूसरों का रिएक्शन स्ट्रांग हो सकता है|

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में छलका रणवीर शौरी का दर्द, बॉलीवुड का बताया काला सच, बोले - आज काम होता तो यहां नहीं होता...हालांकि रणवीर ने जोर देकर कहा कि हर विचार को जोर से बोलने की जरूरत नहीं है| उन्होंने एक और तीखा स्टेटमेंट दिया, जिससे कृतिका बहुत दुखी हो गईं और रोने लगीं| आपको बता दें कि बिग बॉस OTT 3 में एंट्री करने से पहले, रणवीर शौरी सलमान खान की टाइगर 3 में नजर आए थे|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.