Bigg Boss OTT 3: कृतिका मलिक और सना मकबूल के बीच छिड़ी जुबानी जंग, एक्ट्रेस बोलीं- ‘अब आना मेरे पास…’

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं अब हाल ही में बिग बॉस के OTT सीजन 3 में स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करने वाली कृतिका मलिक और सना मकबूल के बीच भयंकर जुबानी जंग छिड़ी| दोनों को एक दूसरे के साथ बहस करते हुए देखा गया|

दरअसल, हाल ही के एक एपिसोड में एक टास्क चल रहा था, जिसमें कंटेस्टेंट्स को तय करना था कि उनके अनुसार शो में सबसे स्टाइलिश कंटेस्टेंट कौन है| इस दौरान अरमान मलिक और उनके कुछ साथी कृतिका का नाम लेते नजर आए| वहीं सना मकबूल और उनकी टीम ने उनका नाम लिया| इस टास्क में अरमान एक वोट से जीत गए| ये बात सना को पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा कि उन्हें ये भी पता नहीं कि स्टाइल क्या होता है और अब दर्शक शो देखेंगे तो वे हंसेंगे|

फिर सना इस पर ही अरमान से बात कर रही थीं, इस दौरान कृतिका बीच में आईं और दोनों के बीच बहस हो गई| जहां सना कृतिका से ये बोलती नजर आईं कि कैसे कुछ दिन पहले वो कृतिका को स्टाइलिश कंटेस्टेंट लगती थीं| इसके बाद कृतिका कहती हैं कि उन्होंने ऐसा कहा था क्योंकि सना पहले उनकी दोस्त थीं और अब नहीं हैं| इस पर भड़कीं सना बोलती हैं- अब आना अगली बार मुझसे पूछने कि क्या पहनना चाहिए क्या नहीं| अब मैं फ्री की टिप्स नहीं दूंगी, मैं चार्ज लूंगी| दोनों की लड़ाई देखकर अरमान हंसते हैं|

About Post Author