Bigg Boss OTT 3: शो में नैजी और लवकेश कटारिया के बीच हुई तीखी बहस, हाथापाई तक पहुंची बात

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| बिग बॉस ओटीटी 3  24 घंटे का लाइव रियलिटी डिजिटल शो है| शो ने तमाम विवादों के बीच लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| वहीं अब शो से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नैजी और लवकेश के बीच काफी अनबन होती नजर आ रही है|

सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी 3 का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नैजी और लवकेश कटारिया के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है| यही नहीं दोनों की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई है| वीडियो में नैजी – लवकेश एक दूसरे को काफी बुरा- भला कहते दिख रहे हैं| नैजी, कटारिया को कह रहे हैं कि तेरी औकात है क्या| च्युइंग गम, थूक के निकलूंगा तुझे|

इसके बाद कटारिया और नैजी ने एक दूसरे को धक्का भी दिया| बढ़ती बहस को रोकने के लिए बीच में विशाल पांडे और सना मकबूल आते हैं और दोनों को शांत करने की कोशिश करते हैं| मालूम हो कि शो में लवकेश कटारिया इस समय बाहर वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं|

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 में इस समय शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया, रणवीर शौरी, साई केतन राव, मुनीषा खटवानी, विशाल पांडे, कृतिका मलिक, चंद्रिका दीक्षित, सना मकबूल, अरमान मलिक, सना सुल्तान, लवकेश कटारिया और नैजी भी शामिल हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.