Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस से निकलते ही फूट- फूटकर रोईं शिवानी कुमारी, खुद के एविक्शन को बताया अनफेयर

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| बिग बॉस में हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं| दर्शकों से भी शो को खूब प्यार मिल रहा है| वहीं हाल ही में हुए वीकेंड का वार एपिसोड में बिग बॉस हाउस से दो कंटेस्टेंट को घर से बेघर होना पड़ा, जिनमें नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी में से विशाल और शिवानी को एविक्ट किया गया| वहीं अब शिवानी ने अपने एविक्शन को अनफेयर बताया|

बिग बॉस से बाहर आने के बाद शिवानी कुमारी ने एक ब्लॉग शेयर किया, जिसमें शिवानी रोते हुए कह रही हैं कि उनका ग्रुप तोड़ने के लिए ऐसे- ऐसे टास्क बनाये गए थे| ऐसी साजिशें रची गई थीं, जिससे उनमें, लवकेश, सना और विशाल में दरार आ जाए| उन्होंने वीडियो में बताया- उन्हें पता लगा कि विशाल भाई भी बाहर आ गए हैं और अब गेम में क्या ही बचा है| इतना गंदा खेल रहे हैं| हम भी निकल गए, विशाल भाई भी निकल आए| मेरी टीम के सना और लवकेश ही बचे हैं|

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari Cried For Ranvir Shorey after Ration Task  Said I considered him as father figure Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी के लिए रोईं  शिवानी कुमारी, बोलीं-शिवानी ने आगे कहा- बिग बॉस में साजिश रची जाती है, जो ग्रुप जितना स्ट्रांग होगा, उसमें उतनी दरार डालने की कोशिश की जाती है| अरमान मलिक के लिए उन्होंने कहा- अरमान खुद को बहुत अच्छा समझ रहे हैं, सोच रहे हैं कि हम अच्छा कर रहे हैं| जबकि सब बेकार है, जो जीतने के लायक होते हैं, उन्हें कोई ट्रॉफी नहीं दी जाती है|

About Post Author