Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे के सपोर्ट में आईं राखी सावंत, बोलीं- ‘अरमान मलिक नल्ला भिखारी अपने आप को…’

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| हाल ही में शो में अरमान मलिक ने सेकंड वाइफ कृतिका मलिक पर कमेंट करने के लिए विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया| इसके बाद विशाल के सपोर्ट में फैंस के साथ- साथ कई स्टार्स भी आए| वहीं अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी विशाल पांडे के सपोर्ट में आई हैं|

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अरमान मलिक के विशाल पांडे को थप्पड़ मारने के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी| वीडियो में राखी कह रही हैं कि बहुत गलत हुआ है| बिग बॉस में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ| विशाल को अरमान ने काफी जोर से थप्पड़ मारा, बहुत गलत हुआ है| बिग बॉस के रूल्स के खिलाफ हुआ है| बिग बॉस किसका इंतजार कर रहे हैं, अरमान को अभी के अभी घर से बाहर निकालो| अलाउड ही नहीं है ये, अगर ऐसे होगा तो बिग बॉस के घर में कोई नहीं आएगा|

https://www.instagram.com/reel/C9IKPZVyT9m/?utm_source=ig_embed&ig_rid=adf46e7e-82e9-4820-922c-76ff8f191d42

उन्होंने आगे कहा- फिर हाथापाई होगी, मारा- मारी होगी, खून- खराबा होगा तो बेहतर होगा कि ये अरमान नल्ला भिखारी अपने आप को समझता क्या है| एक तो भारत के समाज को कलंकित किया| एक पत्नी छोड़कर दूसरी शादी की| विशाल ने उसकी छमिया को भाभी ही तो बोला है कि भाभी आप खूबसूरत दिखती हो| इसमें बुरा क्या बोला| लड़की की तारीफ करो तो प्रॉब्लम न करो तो प्रॉब्लम| इसने थप्पड़ मारा विशाल को सब लोग इसके खिलाफ खड़े हो जाओ, ये नहीं चलेगा| कॉन्ट्रैक्ट में साफ लिखा होता है कि हाथ उठाने पर बाहर किया जाएगा|

About Post Author