बिग बॉस OTT 3 का प्रोमो हुआ रिलीज, होस्ट सलमान खान को अनिल कपूर ने किया रिप्लेस

KNEWS DESK- रियलिटी शो बिग बॉस अपने हर सीजन से लोगों को खुश कर देता है| फैंस को शो के अबतक के सारे ही सीजन मजेदार लगे| अभी जनवरी में बिग बॉस 17 खत्म हुआ, जिसके बाद बिग बॉस OTT 3 की ख़बरें सामने आने लगीं| वहीं अब बिग बॉस OTT 3 को लेकर नया अपडेट सामने आया| शो का प्रोमो सामने आया है, जिससे पता चला कि इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर शो को होस्ट करेंगे| साथ ही इस सीजन की रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ है|

बिग बॉस OTT 3 जियो सिनेमा पर प्रीमियर होने के लिए तैयार है| शो का प्रोमो और टीजर सामने आ चुका है, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर अपने बिंदास अंदाज में शो के बारे में जानकारी देते नजर आ रहे हैं| शो अनिल कपूर द्वारा होस्ट करने से कुछ फैंस निराश हुए| वहीं कुछ फैंस उनके लिए काफी उत्साहित हैं| प्रोमो देखने के बाद लोगों ने शो के कंटेसटेंट के कयास लगाने भी शुरू कर दिए हैं|

कहा जा रहा है कि बिग बॉस OTT 3 के लिए टेम्पटेशन आइलैंड फेम चेष्टा भगत और निखिल मेहता को अप्रोच किया गया है| वहीं यूट्यूबर खुशी पंजाबन के शो में जाने की भी खबर सामने आ रही है| बिग बॉस के फैंस पेज द्वारा ये बताया गया है कि बिग बॉस OTT 3 आगामी 22 जून से शुरू हो रहा है| हालांकि मेकर्स ने अभी डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है| रियलिटी शो के लिए रियाज अली, कनिका मान, शिखर धवन, शीजन खान का नाम भी  सामने आया| हालांकि मेकर्स की तरफ इस बारे में कन्फर्म नहीं किया गया है|

About Post Author