Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में घूम रहा जहरीला सांप, दर्शक हैरान, मेकर्स को नहीं है खबर

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में हाल ही में बिग बॉस ने लवकेश कटारिया पर गेम का रूल तोड़ने का आरोप लगाया था, जिसके कारण उन्हें सजा भी दी गई है| लवकेश को हथकड़ी पहनाकर घर के एक कोने में बैठा दिया गया है| उसी जगह से उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जो इस समय चर्चा में बना हुआ है|

सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में लवकेश कटारिया गार्डन एरिया में बैठे नजर आ रहे हैं| उसकी दौरान वहां एक सांप दिखाई देता है, जिस पर घर में किसी की भी नजर नहीं पड़ती है लेकिन वीडियो में वो साफ नजर आ रहा है| वहीं अब फैन्स इसके लिए मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बिग बॉस द्वारा की गई एक बड़ी लापरवाही सामने आई है| वो सांप लवकेश को काट भी सकता था|

बिग बॉस के घर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| लोग मेकर्स को खरी खोटी सुना रहे हैं| वीडियो पर एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए कहा- बिग बॉस और जियो सिनेमा वालों को शर्म आनी चाहिए कि किसी की लाइफ के साथ खेल रहे हो| इसी तरह लोग इस मामले पर अपनी राय दे रहे हैं|

About Post Author