Bigg Boss OTT 3: अरमान- कृतिका के इंटिमेट सीन पर पायल मलिक ने किया रिएक्ट, कहा- ‘जो लोग बिग बॉस के घर में…’

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| हाल ही में शो से अरमान मलिक और कृतिका मलिक का एक रोमांटिक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों कंबल के अन्दर कोजी होते नजर आ रहे थे| वायरल हुए इस वीडियो को देखकर यूजर्स काफी भड़के थे| वहीं अब पायल मलिक ने इस पर रिएक्ट किया है|

पायल मलिक ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर लोगों पर अपना गुस्सा जताया है| उन्होंने इस इंटिमेट वीडियो को एडिटेड वीडियो करार दिया है| पायल मलिक ने कहा कि मैं विनती करती हूं कि ऐसा मत करो| वीडियो शेयर कर उन्होंने कहा कि मैं बिग बॉस OTT 3 के घर में रहकर आई हूं| मुझे वहां का चप्पा- चप्पा पता है| बेड के ऊपर जो लैंप दिखाया गया है, पहली बात वहां कोई लैंप है ही नहीं| यहां तक कि रजाई भी वहां की नहीं है, जो लोग घर के अन्दर रह रहे हैं, वे जल्द ही समझ जाएंगे कि यह वीडियो एडिटेड है और नकली है|

बता दें कि ट्रोलर्स से परेशान होकर कुछ दिनों पहले ही पायल मलिक ने कहा कि वो नेगेटिव कमेंट्स से परेशान हो गई हैं| अब तो बात उनके बच्चों तक पहुंच गई है| उन्होंने ये भी कहा था कि जैसे ही अरमान- कृतिका शो से बाहर आएंगे तो वो अपने तीनों बच्चों को लेकर उनसे अलग हो जाएंगी| अब अरमान- कृतिका के बिग बॉस से बाहर आने पर ही पता चलेगा कि पायल मलिक तलाक लेती हैं या नहीं|

About Post Author