Bigg Boss OTT 3: पहले ही दिन बिग बॉस ने लव कटारिया को दी ये नसीहत, एल्विश यादव के दोस्त बोले- ‘मैंने बहुत से काम अकेले…’

KNEWS DESK- मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 का आगाज हो चुका है, जिसमें 16 सेलेब्स ने हिस्सा लिया| शो में कई जाने- माने चेहरे नजर आ रहे हैं| इनमें से एक एल्विश यादव के जिगरी दोस्त लव कटारिया भी हैं| बीती रात धमाकेदार एंट्री के बाद अब कंटेस्टेंट ने अपना गेम भी शुरू कर दिया है| वहीं पहले दिन ही एल्विश यादव के जिगरी यार लव कटारिया बिग बॉस के निशाने पर आ गए हैं|

दरअसल, लव कटारिया को बिग बॉस ने पहले दिन ही कन्फेशन रूम में बुलाया और पूछा कि वह किस मकसद से बिग बॉस OTT 3 में आए हैं| इस पर लव कटारिया ने कहा कि पहले मैं नर्वस हो रहा था| बाद में विशाल से दोस्ती हुई तो मैं थोड़ा खुल गया हूं| फिर बिग बॉस ने पूछा कि क्या उन्होंने कोई काम अकेले किया है| इसके जवाब में कटारिया कहते हैं कि मैंने बहुत से काम अकेले किये हैं लेकिन दोस्तों के होने से मजा ज्यादा आता है| लव ने बताया- उन्होंने अपना काम, जो वह कर रहे हैं, उसे अकेले ही स्टार्ट किया था| उनकी अब तक की जर्नी अकेले की ही रही है|

वहीं एक दूसरे वीडियो में बिग बॉस कटारिया को नसीहत देते हैं कि वह जब भी मजाक करें तो पहले ही बता दें, जिससे कि उन्हें पता रहे कि वो मजाक कर रहे हैं|

About Post Author