Bigg Boss OTT 3: टाइट कपड़े पहनने पर मुनव्वर ने कृतिका को किया रोस्ट, कहा- ‘आप अपने आपको एक्सपोज…’

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| बिग बॉस में हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं| दर्शकों से भी शो को खूब प्यार मिल रहा है| वहीं शो अपने फिनाले के बेहद करीब है| 2 अगस्त को बिग बॉस के OTT सीजन 3 का फिनाले होगा| वहीं हाल ही में शो में बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी शामिल हुए| उन्होंने सभी घरवालों से बात की|

मुनव्वर फारुकी ने कृतिका मलिक से बात की और उन्होंने उन्हें जिम वियर टाइट कपड़ों की वजह से रोस्ट भी किया| दरअसल, कृतिका मलिक को लेकर शो में काफी विवाद हुआ था| उनपर कमेंट करने की वजह से अरमान ने विशाल को थप्पड़ मारा था| उस समय भी कृतिका के टाइट जिमवियर को लेकर बातें हुई थीं| वहीं अब कृतिका और अरमान से बात करते हुए मुनव्वर ने कहा कि आपका एक गाना है भीड़े- भीड़े सूट पहनकर पीछे लगाती है| ये भीड़े- भीड़े का मतलब क्या है| इस पर अरमान बोलते हैं कि इसका मतलब होता है, टाइट टाइट कपड़े पहनकर तू लड़कों को अपने पीछे लगाती है|

फिर मुनव्वर कृतिका से कहते हैं कि आपका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है| इसी गाने के साथ, जिसमें आपने टाइट जिमवियर पहने हैं| तो आपको ये नहीं लगता कि आप अपने आपको सोशल मीडिया पर एक्सपोज करते हो, जहां करोड़ों लोग हैं| आप रील में चाहे जैसे कपड़े पहन लो लेकिन यहां अगर कोई बोले कि तू मुझे पसंद है तो आप उसको छोड़ेंगी नहीं|

About Post Author