Bigg Boss OTT 3: मन्नारा चोपड़ा ने बिग बॉस को लेकर फैंस से की खास अपील, कहा- ‘रियल कंटेस्टेंट का सपोर्ट करो…’

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| बिग बॉस में हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं| दर्शकों से भी शो को खूब प्यार मिल रहा है| शो अपने फिनाले के बेहद करीब है| 2 अगस्त को बिग बॉस के OTT सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले होगा| ऐसे में बिग बॉस 17 की सेकंड रनरअप रहीं मन्नारा चोपड़ा ने फैंस से खास अपील की है|

मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट शेयर किये| एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि इस बार रियल कंटेस्टेंट अवार्ड अपने घर ले जाएगा|  प्यार फैलाओ और रियल लोगों का सपोर्ट करो| बिग बॉस OTT 3 सही विकल्प को सार्वजनिक करो आने वाली जेनेरेशंस के लिए सही एक्जाम्पल बनाओ|

उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा कि जब आप बाहर के सपोर्ट की मांग करते हैं, तो आप एक व्यक्ति के रूप में अपने रियलिटी को खो देते हैं, इतने अच्छे बन जाते हैं कि आप इसे कमाते हैं और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाते हैं| दूसरों के कंधों पर चढ़ने या पॉपुलैरिटी पर नहीं| अपने आप को संभालो और खेल को अपने दोस्तों और फैमिली के सपोर्ट पर नहीं बल्कि अपने दम पर खेलो| बिग बॉस OTT 3 को टैग करते हुए मन्नारा ने कहा कि असली लोगों को विनर बनाओ|

बता दें कि ग्रैंड फिनाले दो अगस्त यानी कल रात 9 बजे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाला है| दर्शक काफी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author