Bigg Boss OTT 3: करण कुंद्रा ने अरमान मलिक का बनाया मजाक, कहा- ‘यहां एक नहीं संभाली जाती, आप दो-दो…’

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 21 जून से शुरू हो चुका है, जिसमें 16 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है, जिनमें से एक्टर्स और यूट्यूबर्स भी हैं| अब कंटेस्टेंट ने अपना गेम भी शुरू कर दिया है| वहीं शो में अपनी दो वाइफ के साथ अरमान मलिक नजर आ रहे हैं| पहले दिन ही अरमान ने अनिल कपूर के सामने अपनी लव लाइफ का खुलासा किया था| उन्होंने ये भी बताया कि उन तीनों को किसी से कोई समस्या नहीं है| वहीं अब एक्टर करण कुंद्रा ने अरमान का मजाक उड़ाया है|

एक्टर करण कुंद्रा का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक्टर दो बीवियों को लेकर बिग बॉस OTT 3 में आए अरमान मलिक की खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं| वीडियो में करण कुंद्रा को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि यानी अरमान मलिक अपनी दो वाइफ के साथ बिग बॉस के घर में पहुंच गए हैं| आप धन्य हैं|

Bigg Boss OTT Season 3: क्यों चर्चा में अरमान मलिक और उनकी 2 बीवियां...

एक्टर ने आगे कहा- यहां लोग एक को नहीं संभाल पा रहे हैं और आप दो को लेकर आए हैं, वो भी बिग बॉस के घर में| इसके बाद करण ने दर्शकों के लिए कहा कि आप कुछ दिन इंतजार करें, क्लेश प्रो मैक्स होने वाला है|

वहीं आपको बता दें कि करण कुंद्रा से पहले देवोलीना भट्टाचार्जी भी दो बीवियों को लेकर बिग बॉस में आने के लिए अरमान मलिक पर निशाना साध चुकी हैं| एक्ट्रेस ने अरमान के साथ-साथ बिग बॉस पर भी तंज कसा था|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.