Bigg Boss OTT 3: लवकेश कटारिया के एविक्शन पर भड़के एल्विश यादव, बोले- ‘वोट्स से नहीं निकाल पाए’

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| बिग बॉस में हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं| दर्शकों से भी शो को खूब प्यार मिल रहा है| वहीं शो अपने फिनाले के बेहद करीब है| 2 अगस्त को बिग बॉस के OTT सीजन 3 का फिनाले होगा| वहीं अब फाइनल से पहले बिग बॉस में आखिरी एविक्शन हुआ, जिसमें अरमान मलिक और लवकेश कटारिया को एविक्ट किया गया| लवकेश के एविक्शन पर लोगों ने काफी निराशा जताई है और इसे अनफेयर बताया है|

लवकेश कटारिया के घर से बेघर होने पर फैंस बुरी तरह से भड़क गए हैं| दर्शकों का कहना है कि साई केतन राव को शो से बाहर करना चाहिए था लेकिन बिग बॉस ने लवकेश को घर से बेघर किया| ऐसे में फैंस मेकर्स के इस फैसले को अनफेयर बता रहे हैं|

 

लवकेश के एविक्शन पर फैंस के साथ- साथ उनके जिगरी दोस्त और बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव भी भड़के हैं| उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- वोट्स से नहीं निकाल पाए| उनका ये पोस्ट इस समय तेजी से वायरल हो रहा है| फैंस एल्विश के पोस्ट पर सहमती जता रहे हैं और मेकर्स पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं|

About Post Author