Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में हुआ बड़ा एविक्शन, शो से बाहर हुए दीपक चौरसिया

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं अब बिग बॉस के घर में बड़ा एविक्शन देखने को मिला, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं| दरअसल, इस बार घर से बेघर होने वाले नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से विशाल पांडे, अदनान शेख, लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया, सना सुल्तान, सना मकबूल और अरमान मलिक का नाम शामिल था लेकिन इनमें से दीपक चौरसिया बाहर हुए हैं|

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के हालिया एविक्शन में पत्रकार दीपक चौरसिया को घर से बेघर होना पड़ा है| शो में उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं| उनके एविक्शन से लव कटारिया और रणवीर शौरी काफी प्रभावित हुए| उनके जाने से दोनों काफी निराश दिखे| हालांकि रणवीर ने ही दीपक को नॉमिनेट किया| उनके बेघर होने के बाद रणवीर के चेहरे पर काफी समय तक निराशा दिखाई दी| विशाल और नैजी उन्हें संभालते दिखे|

Bigg Boss Ott 3 Deepak Chaurasia Says Want To Play Second Innings Despite Being Married Bigg Boss Ott 3 : शादीशुदा और 2 बेटियों के पिता दीपक चौरसिया बोले- अब खेलना चाहता

बिग बॉस ओटीटी 3 के हाल ही वीकेंड के वार में कई चेंजेस देखने को मिले| शो में दो खास मेहमान भी आए| बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव और फैसल शेख वीकेंड के वार में नजर आए| दोनों ने शो में अपने जिगरी दोस्त अदनान शेख और लव कटारिया का सपोर्ट किया|

About Post Author