Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे को थप्पड़ पड़ने पर भड़के अभिनव शुक्ला, मेकर्स को सुनाई खरी- खोटी

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| हाल ही में शो में अरमान मलिक ने सेकंड वाइफ कृतिका मलिक पर कमेंट करने के लिए विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया| इसके बाद विशाल के सपोर्ट में फैंस के साथ- साथ कई स्टार्स भी आए| वहीं अब अभिनव शुक्ला ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विशाल का सपोर्ट किया|

अभिनव शुक्ला ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि अभी-अभी थप्पड़ वाली क्लिप देखी| बिग बॉस हर सीजन में जितना ज्ञान और नैतिक शिक्षा देता हैं (जो अब मजाक जैसा लगता है) उसके हिसाब से अरमान को उसी समय बाहर कर देना चाहिए था जब उसने दूसरे प्रतियोगी को थप्पड़ मारा था| यह एक स्पष्ट नीति है और कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है| अब Bigg Boss OTT 3 को लेके इस बात पर बहस चल रही है कि कितना गलत था| अगर यह इतना गलत है कि लोग अरमान को बाहर करना चाहते हैं तो चलिए गुस्से और टीआरपी के बढ़ने का इंतज़ार करते हैं| बढ़िया- बढ़िया नैतिकता|

आपको बता दें कि अभिनव शुक्ला खुद बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं| वहीं विशाल पांडे की बताएं तो उनको सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट मिल रहा है| फैंस अरमान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं|

About Post Author