बॉसी लुक में बला की खूबसूरत लगीं बिग बॉस फेम मनीषा रानी, तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम करने वाली मनीषा रानी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस मनीषा का नाम सुनते ही काफी खुश हो जाते हैं| मनीषा आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब उन्होंने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

मनीषा रानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें मनीषा ने लाइट ब्लू कलर के स्टाइलिश आउट फिट में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा|

इस लुक में मनीषा रानी ने बालों को बांधना पसंद किया| इस दौरान अदाकारा ने कानों में छोटे गोल्डन ईयरिंग्स कैरी किये| इस लुक में मनीषा ने सटल मेकअप किया और रेड कलर की लिपशेड कैरी की|

अपने स्टाइलिश बॉसी लुक को अदाकारा ने हील्स के साथ कंप्लीट किया| वहीं मनीषा रानी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

फैंस को मनीषा का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है| फैंस उनकी फोटोज पर कमेंट्स के जरिये जमकर मनीषा रानी की तारीफ कर रहे हैं|