KNEWS DESK – ‘बिग बॉस 19’ का माहौल इस समय पहले से कहीं ज्यादा हाई-वोल्टेज नजर आ रहा है। शो हर साल अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज और ड्रामैटिक मोमेंट्स के लिए चर्चा में रहता है, और इस साल के कंटेस्टेंट्स भी TRP के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। खासकर कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच रिश्ते में आई दरार ने घर के माहौल को और गर्मा दिया है।
मां-बेटी के रिश्ते में आई दरार
शुरुआत में कुनिका और तान्या का रिश्ता काफी अच्छा नजर आ रहा था, लेकिन कुनिका के कैप्टेंसी खोने के बाद से वह तान्या को टारगेट करने लगी हैं। कई बार तान्या को कुनिका की चुभती बातों की वजह से रोते हुए देखा गया है।
आज घर में एक स्पेशल नॉमिनेशन टास्क होने वाला है। इस टास्क में हर कंटेस्टेंट को 19 मिनट गिनती करने का मौका मिलेगा, जबकि बाकी लोग उनका ध्यान भटका सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान घरवाले अपनी भड़ास और मन का जहर निकालते हुए नजर आएंगे।
https://www.instagram.com/p/DOVOuKhCvtT/
कुनिका का पर्सनल अटैक
तान्या की बारी पर कुनिका ऐसा कुछ कहेंगी कि तान्या का दिल टूट जाएगा। वह तान्या को कहते सुनाई देंगी| “बेसिक चीजें आपकी मां ने आपको नहीं सिखाईं।”
तान्या इस बात को सुनते ही रो पड़ेंगी और टास्क के बीच में ही उनका ब्रेकडाउन हो जाएगा। घर के अन्य सदस्य, जैसे गौरव खन्ना, कुनिका की इस हरकत पर भड़क जाएंगे और उन्हें चेतावनी देंगे| “दुश्मन हो, लेकिन इतना भी मत गिरो ना।”
घर में बाकी अटैक
इसी टास्क के दौरान नगमा मिराजकर को अवेज पर, नेहल अभिषेक बजाज पर और अशनूर भी खुलकर अटैक करती हुई नजर आएंगी।
कुल मिलाकर यह नॉमिनेशन टास्क घर में एक बड़ा तूफान लेकर आने वाला है। कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव, पर्सनल अटैक और रो-रोकर ब्रेकडाउन की घटनाएं दर्शकों के लिए एक शॉकिंग और ड्रामैटिक एपिसोड बनाने का पूरा मौका देंगी।