बिग बॉस 18 फेम एडिन रोज के पिता का हुआ निधन, फैंस ने जताया दुख

KNEWS DESK –  टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) फेम एडिन रोज के पिता का निधन हो गया है। यह खबर सामने आते ही उनके फैंस और चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। एडिन रोज के पिता के निधन की जानकारी तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।

तेजिंदर बग्गा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, एडिन के पिता के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले। एडिन और उनके पूरे परिवार को इस मुश्किल वक्त में प्यार, आराम और शक्ति भेज रहा हूं। संजोई हुई यादें आपके दिलों में सांत्वना और शांति लाएं… यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस लगातार एडिन के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

अब तक एडिन रोज या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वह सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए हुए हैं, जिससे साफ है कि वह अपने पिता के निधन से बेहद दुखी हैं। इससे पहले, वह ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट्स के साथ पार्टी करती और क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आई थीं।

एडिन रोज के पिता के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस दुख जाहिर कर रहे हैं। हर कोई एडिन को हिम्मत देने और उनके पिता की आत्मा की शांति की दुआ करने में लगा हुआ है।

एडिन रोज का करियर

एडिन रोज ‘बिग बॉस 18’ में अपने मजबूत खेल और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। शो के बाद से ही वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनके फैशन सेंस और बोल्ड पर्सनालिटी के कारण वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।