Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारूकी की जीत पर भड़के अभिषेक मल्हान, बोले- ‘सलमान भाई के आगे…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 का बीती रात विनर घोषित हो चुका है| मुनव्वर फारूकी ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया| अभिषेक कुमार शो के पहले रनरअप रहे हैं| अभिषेक कुमार ने बेशक इस शो की ट्रॉफी नहीं जीती है लेकिन वह अपने फैंस के दिलों में बस गए हैं| अभिषेक बिग बॉस 17 में विनर तो नहीं बने लेकिन उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है| कई सेलेब्स ने अभिषेक कुमार को सपोर्ट किया था, जिसमें बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर अभिषेक मल्हान का नाम भी शामिल है| अभिषेक मल्हान का पूरा परिवार अभिषेक कुमार के सपोर्ट में ट्वीट करता नजर आया| वहीं, बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार की हार पर अभिषेक मल्हान ने अपना रिएक्शन दिया|

अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 के रनरअप रहे थे| उन्होंने कई बार दावा किया था कि वो ही इस शो के विनर बनना डिजर्व करते हैं| वहीं अब अभिषेक मल्हान का दावा है कि अभिषेक कुमार ही बिग बॉस 17 के विनर बनना डिजर्व करते हैं लेकिन सलमान खान के रहते हुए उन्हें विनर नहीं बनाया गया|

अभिषेक मल्हान ने अपने एक पोस्ट में लिखा, सलमान खान के आगे तो कभी अभिषेक नाम का बंदा जीतेगा ही नहीं| इसके साथ ही अभिषेक मल्हान ने आंखों के इमोजी और शॉकिंग इमोजी शेयर किये| इस ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा,  बिग बॉस 18 में आयुष्मान नाम लेकर एंट्री करेंगे| अभिषेक मल्हान के इस ट्वीट पर फैंस खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा, बिग बॉस में जाने की कोई जरूरत नहीं| दूसरे यूजर ने लिखा, बिग बॉस 18 में निश्चिय भाई को भेजो| एक अन्य यूजर ने तो यह भी लिखा, कोई सलमान भाई को बताओ हर अभिषेक बच्चन नहीं होता|

बता दें कि बिग बॉस 17 में हार के बाद अभिषेक कुमार ने मीडिया से बातचीत की| जहां उन्होंने कहा- उन्हें दुख है कि वह हार गए लेकिन इस बात की खुशी भी है कि मुनव्वर फारूकी जीते हैं| अगर मुनव्वर की जगह शो में कोई और कंटेस्टेंट जीत जाता तो उन्हें और ज्यादा दुख होता| अभिषेक कुमार ने डोंगरी जाकर मुनव्वर फारूकी के साथ जमकर पार्टी करने की बात कही है, जिससे साफ है कि दोनों की ये दोस्ती आगे भी बरकरार रहने वाली है|

About Post Author