Bigg Boss 17 : क्या सलमान खान के शो में नहीं हुई Orry की वाइल्ड कार्ड एंट्री? ‘द आर्चीज’ के इवेंट में हुए स्पॉट

KNEWS DESK – सेलेब्रिटीज के फेवरेट और सोशल मीडिया सेंशन ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं| लंबे समय से खबरें थीं कि ओरी बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं| इस वीकेंड के वार इस खबर पर पक्की मोहर भी लग गई जब ओरी सलमान खान के साथ स्टेज पर नजर आए| इस दौरान सलमान ने उनके साथ काफी मस्ती मजाक किया और उन्हें बिग बॉस हाउस का रास्ता दिखाया था|

Bigg Boss 17: अब सलमान खान के शो में 'वाइल्ड कार्ड' बनकर एंट्री करेंगे ओरी?  जानें पूरा सच | bigg boss 17 orry orhan awatramani to enter salman khan  show as wild

द आर्चीज के इवेंट में हुए स्पॉट

इस बीच एक ऐसी वीडियो सामने आई जिसे देख हर किसी के होश उड़ सकते हैं| ओरी को जहां शनिवार के वार में बिग बॉस हाउस जाते देखा गया है तो वहीं कल ही उन्हें सुहाना खान की डेब्यू फिल्म द आर्चीज के इवेंट पर भी स्पॉट किया गया| इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है|

https://www.instagram.com/reel/C0FLnsMrLL9/

पैपराजी को पोज देते आये नजर 

वीडियो में ओरी को पैपराजी के लिए पोज देते देखा जा रहा है| इस दौरान वे व्हाइट टी शर्ट और डेनिम में नजर आ रहे हैं| अब ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी सोच में पड़ गए हैं| कई यूजर्स ने कमेंट कर सवाल किया है कि बिग बॉस में होने के बाद ये यहां कैसे आ गया|

यूजर्स ने किया कमेंट 

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ये तो बिग बॉस में था| दूसरे यूजर ने कमेंट कि- ‘मैंने अभी बिग बॉस देखा ये तो वहां था यहां कैसे आ गया’| एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘क्या ओरी बिग बॉस नहीं गया’|

इसी तरह कई यूजर्स का दिमाग घूम गया है| लोगों जानना चाहते हैं कि आखिर ओरी बिग बॉस 17 और द आर्चीज के इवेंट में एक साथ कैसे पहुंच गया|

About Post Author