Bigg Boss 17: फिनाले से पहले बेघर हुए विक्की जैन, बिग बॉस के घर में अकेली पड़ीं अंकिता लोखंडे

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 अब फिनाले के बेहद करीब है| बस 5 दिनों के बाद ही घर में बचे फाइनलिस्ट फिनाले मंच पर दिखेंगे| फिनाले वीक शुरू होते ही आयशा खान और ईशा मालवीय बेघर हो गए| आखिरी पड़ाव से ठीक पहले दोनों को घर से जाना पड़ा| अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी फिनाले वीक का हिस्सा बने थे| 28 जनवरी को ‘बिग बॉस 17’ के फिनाले से ठीक पहले ही अब एक और सदस्य का पत्ता कट गया है| इस कंटेस्टेंट का नाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे|

दरअसल, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अंकिता लोखंडे के बिजनेसमैन पति विक्की जैन का एलिमिनेशन हो गया है और उन्हें घर से बेघर कर दिया गया है| ये एक मिड वीक एलिमिनेशन है जो हर बार फिनाले वीक के बीच ही होता है| ‘बिग बॉस’ के हर एलिमिनेशन की जानकारी देने वाले ट्विटर पेज द खबरी पर कहा गया,  ब्रेकिंग, विक्की जैन को घर से बेघर कर दिया गया है| अब विक्की के एविक्ट होने के बाद अंकिता अकेली हो जाएंगी| घर में उनका कोई साथी भी नहीं बचा है| ऐसे में फिनाले का लास्ट वीक अंकिता के लिए थोड़ा मुश्किल होने वाला है|

बता दें, हाल के ही प्रोमो में दिखाया गया था कि मीडिया बिग बॉस के घर में आई और उन्होंने सभी घरवालों से तीखे सवाल किए| इस दौरान मीडिया ने विक्की जैन को भी अपने निशाने पर लिया| मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया था, उसमें विक्की जैन से पूछा गया था, आपको किस बात का घमंड है? इसका जवाब देते हुए विक्की जैन ने कहा,  अंकिता लोखंडे का पति होने का घमंड है| कोयले की खदानों का भी घमंड है|

वहीं ईशा मालवीय के घर से जाने के बाद भी अंकिता भावुक नजर आई थीं| इसके अलावा उन्होंने अपना डर जताया था| अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच चर्चा हुई थी, जिसमें अंकिता ने अपनी सास को लेकर अपने मन का डर जाहिर किया था| उन्होंने विक्की से पूछा कि मीडिया में उनकी मां ने रिश्ते के पक्षधर न होने की बात क्यों कही थी| वहीं अंकिता ने साफ कहा कि वो ‘बिग बॉस 17’ से निकलकर उन्हें फेस नहीं कर पाएंगी| इसके अलावा उन्होंने माफी मांगने की भी बात कही, जिस पर विक्की जैन अपनी मां का सपोर्ट लेते नजर आए थे और उन्होंने अंकिता लोखंडे को अपनी हरकते सुधारने के लिए कहा था|

About Post Author