Bigg Boss 17: पहले टास्क में मुनव्वर और नील के बीच हुई लड़ाई, परेशान होकर अंकिता बोलीं- ‘बिग बॉस घर में खाना नहीं है’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो अब और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग होने वाला है| क्योंकि दो हफ्ते के बाद अब शो में टास्क होगा| बिग बॉस ने पहला टास्क अनाउंस किया| ये टास्क राशन के लिए था| सभी कंटेस्टेंट को अपने-अपने रूम्स के लिए राशन लेना था|

इस टास्क के समय खूब हंगामा हुआ| सभी आपस में लड़ते-झगड़ते दिखे| मुनव्वर और नील के बीच भी टास्क को लेकर झगड़ा हुआ| सभी घरवाले इधर से उधर भागते नजर आए| टास्क के दौरान बिग बॉस बोलते हैं- क्या हो गया है आप लोगों को| टास्क नहीं पता है क्या| मैं इस कार्य को आगे नहीं बढ़ा रहा हूं और यहीं रोकता हूं| ये सुनकर सभी घरवाले उदास हो जाते हैं| वहीं अंकिता परेशान होकर कहती हैं- बिग बॉस खाना नहीं है|

शो का ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है| वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-  सीजन के फर्स्ट राशन टास्क के खेल में, क्या सच में हो जाएंगे कंटेस्टेंट्स फेल?

आपको बता दें कि शो में इन दिनों खानजादी और अभिषेक के बीच में दोस्ती बढ़ती नजर आ रही है| दोनों ज्यादा से ज्यादा समय एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं| अभिषेक, खानजादी के हाथ पर किस करते भी नजर आए|

ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

सना, अरुण, मनस्वी, समर्थ, ईशा ये कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए हैं|