Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा संग चर्चा में चल रहे मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड नाजिला ने दी अपनी राय, शेयर किया ये पोस्ट

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में सभी कंटेस्टेंट्स को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं| वहीं शो में मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा की काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है| उन्हें लिंकअप भी किया गया| वहीं अब मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी ने एक पोस्ट शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है|

मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिला ने पोस्ट करके लिखा- एक चीज जो मैं चाहती हूं कि लोगों को पता चले कि जैसा ऑनलाइन दिखता है वैसा होता नहीं है| कोई भी इतना प्योर और नैतिक रूप से सही नहीं होता है जितना कि वो दिखाने की कोशिश करता है| बल्कि रियलिटी तो आपको और भी सरप्राइज कर देगी| इसीलिए वो कहते हैं न ‘अपने आइडल्स से कभी नहीं मिलना चाहिए’| क्योंकि जैसा आप उन्हें देखते हैं वो रियल लाइफ में उससे अलग होते हैं| इसीलिए टीवी और ऑनलाइन जो दिखाया जा रहा है उससे बेवकूफ मत बनिए|

अब एक तरफ मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चर्चा में बने हुए हैं| वहीं दूसरी तरफ नाजिला सीताशी की इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर ये चर्चा है कि उन्होंने ये मुनव्वर के लिए लिखा है| हालांकि, नाजिला सीताशी ने इस पोस्ट पर किसी का नाम नहीं लिया है|

About Post Author