Bigg Boss 17: करण जौहर ने तहलका को किया घर से बेघर, घर वालों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं शो का लेटेस्ट एपिसोड काफी इमोशनल रहा| दरअसल,  इस बार वीकेंड का वार सलमान खान की जगह पर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं| उन्होंने घर से तहलका यानी सनी आर्या को बेघर कर दिया, जिस पर सभी मकान वालों का रो-रो कर बुरा हाल है|

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 17’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें करण जौहर कहते हैं कि तहलका आपको इस घर से निकाला जाता है| ये सुनते ही तहलका के साथ अरुण काफी हैरान हो जाते हैं| इसके बाद अरुण हाथ जोड़कर कान पकड़कर बिग बॉस से रोते हुए कहते हैं कि एक लास्ट मौका दे दो मेरे भाई को| वहीं अभिषेक कुमार भी चिल्ला-चिल्ला कर रोते हुए कहते हैं कि अरे रुक जाओ ना प्लीस| ये सब देखकर विक्की जैन की भी आंखें भर आती हैं| इस प्रोमो में घर का हर सदस्य निराश नजर आ रहा है|

आपको बता दें कि हाल ही में तहलका और अभिषेक के बीच फिजिकल फाइट हुई थी| फिजिकल फाइट के कारण ही तहलका पर एक्शन लिया गया है| दोनों के बीच घर में काफी विवाद हुआ और बात हाथापाई तक पहुंच गई थी| वहीं, तहलका के एविक्ट होने के फैसले से उनकी पत्नी दीपिका आर्या काफी भड़क उठीं| इस मामले पर उन्होंने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी|

About Post Author