Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार की मेंटल हेल्थ पर ईशा मालवीय का बड़ा खुलासा, कहा- ‘ब्रेकअप के एक महीने बाद…’

KNEWS DESK- बिग बॉस सीजन 17 के फिनाले वीक तक पहुंचने के बाद ईशा मालवीय घर से बेघर हो गईं| बीते हफ्ते शो में डबल एविक्शन हुआ, जिसमें पहले रोस्ट टास्क के बाद फैंस ने  आयशा खान को शो से एविक्ट किया| उसके बाद वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने ईशा मालवीय को कम वोट्स मिलने की वजह से बेघर कर दिया| बिग बॉस 17 से एलिमिनेट होने के बाद ईशा मालवीय ने एक बार फिर से अभिषेक कुमार पर निशाना साधा है| ईशा ने अभिषेक कुमार की मेंटल हेल्थ को लेकर बड़ा बयान दिया है|

ईशा मालवीय ने एक इंटरव्यू में अभिषेक कुमार को एक्सपोज किया| इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि बिग बॉस 17 के टॉप 5 फाइनलिस्ट लिस्ट में शुमार अभिषेक ने कैसे शो में अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर एक झूठी कहानी रची| ईशा ने अपने एविक्शन के बाद बताया कि अभिषेक ने कहा था कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने इस फेज से निकलने के लिए साइकेट्रिस्ट की मदद ली थी|

Bigg Boss 17 Promo: Isha Malviya starts fight with Abhishek Kumar; latter breaks down in front of Vicky Jain | PINKVILLA

हालांकि ईशा ने अभिषेक द्वारा मेंटल हेल्थ पर बोली हुई हर बात को झूठा बताया है| एक्ट्रेस ने कहा कि उनके ब्रेकअप के एक महीने बाद ही अभिषेक कुमार गोवा में अपने फ्रेंड्स के साथ पार्टी कर रहे थे| ईशा ने ये भी कहा कि लोगों को अगर सबूत चाहिए, तो वह उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं| ईशा मालवीय ने कहा कि जो लोग मेंटल ट्रॉमा से जूझते हैं| उन्हें खुद को शांत करने के लिए कम से कम छह महीने का बेड रेस्ट चाहिए होता है| वो गोवा में पार्टी नहीं करते हैं|

About Post Author