Bigg Boss 17 : ओरी के लिए बीबी कंटेस्टेंट्स ने घर में रखी पार्टी, तहलका और अनुराग के बीच छिड़ी जंग

KNEWS DESK –  सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 काफी लाइमलाइट बना हुआ है| शो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं| अब ‘बिग बॉस 17’ के घर में इन दिनों वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही हैं| हाल ही में बीबी हाउस में जाह्नवी कपूर से लेकर न्यासा देवगन तक के बेस्ट फ्रेंड के तौर पर पहचाने जाने वाले ओरी ने एंट्री ले ली हैं| ओरी को देखकर सभी घरवाले भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं|

orry wildcard entry in bigg boss 17 salman khan shocked after hearing about  luxury life of Orhan Awatramani watch video | Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर  में हुई ओरी की

ओरी के लिए सभी कंटेस्टेंट ने रखी पार्टी

हाल ही में कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो शेयर किया, जिसमें दर्शकों को आने वाले एपिसोड की झलक दिखाई गई| इस प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस सभी घरवालों को बुलाते हैं और कहते है कि ओरी का पार्टी टाइम शुरु हो गया है, सभी मकान वाले ओरी के लिए पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे|

तहलका और अनुराग के बीच छिड़ी जंग

दिल, दिमाग और दम के सभी मकान वाले ओरी के लिए स्पेशल धमाका पार्टी करते हैं| जहां एक तरफ अंकिता, ईशा, मुनव्वर, समर्थ, अभिषेक पार्टी में ओरी के साथ जमकर डांस करते हैं और हर कोई ओरी के साथ सेल्फी क्लिक कराते हैं| इसके बाद खानजादी भी ओरी के लिए रैप करती हैं| साथ ही विक्की जैन और सना भी ओरी के लिए डांस करते हैं| इसके बाद अनुराग और तहलका के साथ डांस स्टेप करते हुए ओरी परेशान से दिखाई देते हैं, जिसके बाद वह पार्टी से चले जाते हैं|

ओरी के पार्टी से जाने पर अनुराग और तहलका बोलते हैं कि तेरी वजह से वो पार्टी में बोर हो गया, दोनों ही बातचीत करते हुए काफी एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं| बिग बॉस ने कहा कि ओरी को जिसकी भी पार्टी पसंद आएगी, वही टीम जीतेगी|

About Post Author