The 50 में बड़ा झटका! दिग्विजय सिंह राठी बाहर, क्या यहीं खत्म हुआ ट्रॉफी का सफर?

KNEWS DESK – रियलिटी शो ‘The 50’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। शो की शुरुआत 50 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी, जिनमें टीवी सितारे और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स दोनों शामिल हैं। हर हफ्ते गेम में नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और अब एक ऐसा नाम बाहर हुआ है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है, Digvijay Singh Rathee।

मजबूत खिलाड़ी फिर भी बाहर क्यों?

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिग्विजय सिंह राठी को कमजोर प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि मेडिकल इमरजेंसी के चलते शो छोड़ना पड़ा। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गेम से बाहर करना पड़ा।

हालांकि, यह भी चर्चा है कि सेहत में सुधार होने के बाद वे शो में दोबारा एंट्री कर सकते हैं। मेकर्स की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

https://www.instagram.com/p/DUx6UooDK33/?

फैंस को लगा झटका

जैसे ही दिग्विजय के बाहर होने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। फैंस का मानना है कि वह शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक थे और ट्रॉफी के प्रबल दावेदार भी।

अब दर्शकों की नजरें आने वाले एपिसोड्स पर टिकी हैं, क्या दिग्विजय की वापसी होगी या उनका सफर यहीं खत्म हो गया है?

पहले भी बटोर चुके हैं सुर्खियां

दिग्विजय इससे पहले Bigg Boss 18 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ चुके हैं। कम समय में भी उन्होंने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई थी।

इसके अलावा वे MTV Roadies: Karm Ya Kaand में भी हिस्सा ले चुके हैं, जहां उनकी पर्सनैलिटी और गेम स्ट्रेटेजी को काफी सराहा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *