भोजपुरी एक्टर रवि किशन आज मना रहे हैं अपना 55वां बर्थडे!

KNEWS DESK, फिल्म इंडस्ट्री के नामी भोजपुरी एक्टर रवि किशन का आज जन्मदिन है| वह आज अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं| रवि किशन फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीतिक दुनिया तक अपनी जगह बनाकर फेमस हो चुके हैं|

4 बच्चों के पिता होने का रवि किशन को होता है पछतावा, बीवी को देख आता है तरस, बार-बार बोलते हैं 'I Am Sorry' - ravi kishan openly speaks on having four

अभिनेता और राजनेता रवि किशन का जन्मदिन आज यानी 17 जुलाई को मनाया जाता है| उनका जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 17 जुलाई 1969 को हुआ था| आज से वे 55 साल के पूरे हो चुके हैं| रवि किशन एक मशहूर भोजपुरी एक्टर होने के साथ बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग से कारनामा करके दिखा चुके हैं| उन्होंने फिल्मी दुनिया में लगभग 30 साल से अधिक समय बिताया है और फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने के साथ निगेटिव अवतार में भी नजर आ चुके हैं| एक्टिंग के साथ वह राजनीति की दुनिया में भी अपना दबदबा बनाए हुए हैं| वे गोरखपुर से भाजपा सांसद हैं| इसके अलावा आपको बता दें कि वे अपनी एक्टिंग और राजनीतिक मुद्दों के चलते वह सुर्खियों व चर्चाओं में बने रहते हैं|

About Post Author