‘उम्मीद से भी बढ़कर शानदार’… पति शाहिद की फिल्म ‘ओ रोमियो’ पर मीरा कपूर का रिएक्शन वायरल

KNEWS DESK – शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। रिलीज के मौके पर जहां फैंस में जबरदस्त उत्साह है, वहीं शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत का इमोशनल पोस्ट भी सोशल मीडिया पर छा गया है।

मीरा का खास मैसेज: “मेरे रोमियो…”

मीरा राजपूत ने शाहिद के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए लंबा और भावुक नोट लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे रोमियो, जब वो पूछे ‘मैं हूं कि नहीं?’, तो याद रखना—तुम हो, और जैसे हो वैसे ही खास हो… तुम कभी हार नहीं मानते… अब समय है चमकने का… मुझे तुम पर गर्व है। ‘ओ रोमियो’ अब सिनेमाघरों में।”

मीरा के इस पोस्ट को फैंस ने बेहद पसंद किया है। कमेंट सेक्शन में लोग इस कपल की केमिस्ट्री और मीरा के सपोर्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

तस्वीरों में दिखा रोमांटिक अंदाज

शेयर की गई तस्वीरों में शाहिद कपूर मीरा का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर मुस्कान है और कैमरे के सामने बेहद सादगी से पोज दे रहे हैं। एक फोटो में मीरा शाहिद की गोद में बैठी हैं और दोनों की आंखों में एक-दूसरे के लिए प्यार साफ झलक रहा है।

फैंस ने कमेंट में लिखा, “बेस्ट से भी बेस्ट फोटोज,” तो किसी ने कहा, “वॉव, स्वीट कपल।” एक यूजर ने तो शाहिद को “ग्रीन फ्लैग” तक बता दिया।

शादी और परिवार

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। 2016 में उनकी बेटी मिशा का जन्म हुआ और 2018 में बेटे जैन ने परिवार को पूरा किया।

मीरा एक सफल बिजनेसवुमन हैं और अपना वेलनेस सेंटर चलाती हैं। दोनों अक्सर साथ में इवेंट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में नजर आते हैं और फैंस के लिए ‘कपल गोल्स’ सेट करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *