प्रिंसेस लुक में बला की खूबसूरत लगीं अवनीत कौर, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

KNEWS DESK- एक्ट्रेस अवनीत कौर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है| अवनीत ने फिल्म टीकू वेड्स शेरू से बॉलीवुड में डेब्यू किया| एक्ट्रेस अपने ग्लैम अवतार की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं| अवनीत के लुक्स फैंस को काफी पसंद आते हैं| वहीं अब अदाकारा ने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं|

अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं|

फोटोज में अवनीत कौर बेबी पिंक कलर की लॉन्ग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| इस दौरान उन्होंने अपने बालों को हल्का बांधना पसंद किया|

प्रिंसेस लुक में अवनीत बला की खूबसूरत लग रही हैं| एक्ट्रेस ने इस लुक में सटल मेकअप किया और रेड लिपशेड कैरी किया| इस शानदार लुक में अदाकारा ने कई पोज भी दिए|

अब अवनीत कौर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| फैंस एक्ट्रेस की फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.