अरुण महाशेट्टी बने दूसरी बार पिता, पत्नी मलक ने बेटी को दिया जन्म

KNEWS DESK – ‘बिग बॉस सीजन 17’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले यूट्यूबर अरुण महाशेट्टी एक बार फिर पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी मलक ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को अरुण ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए फैंस के साथ साझा किया। वीडियो में डिलीवरी से पहले और बाद के सभी खास पलों को दिखाया गया है, जिसे देखकर उनके चाहने वाले काफी भावुक हो गए।

परिवार में आई नन्हीं परी

वीडियो में अरुण महाशेट्टी अपनी पत्नी मलक का अस्पताल में बेहद ख्याल रखते हुए नजर आते हैं। वह पत्नी को प्यार से किस करते हैं, उनसे बातें करते हैं और माहौल को हल्का करने के लिए मस्ती भी करते हैं। मलक भी इस दौरान मजाक में अरुण को प्यार से चाटा मारती दिखती हैं, जिससे कपल के बीच का गहरा रिश्ता और भी साफ झलकता है।

https://www.instagram.com/reel/DPBiWRgCDqM/

सबसे खास पल तब आया जब सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर अरुण ने अपनी नन्हीं बेटी को पहली बार गोद में उठाया। उन्होंने प्यार से अपनी लाडली को किस किया और खुशी जाहिर करते हुए लिखा— “वेलकम टू फैमिली एलीना महाशेट्टी।” बेटी का चेहरा भी उन्होंने फैंस को दिखाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस और परिवार की खुशी दोगुनी

फैंस इस खुशखबरी से गदगद हैं और कमेंट्स के जरिए कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। अरुण और मलक की बड़ी बेटी भी चाहती थी कि इस बार उनके घर एक और बेबी गर्ल आए। अब जब उनकी ख्वाहिश पूरी हो गई है, तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार महाशेट्टी फैमिली को आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।