क्या फिर से जुड़ने जा रहा है स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का रिश्ता? वायरल वीडियो ने बढ़ाई पैचअप की अटकलें

KNEWS DESK- पिछले साल नवंबर 2025 में इंडियन क्रिकेटर Smriti Mandhana और म्यूजिक कंपोजर Palash Muchhal की शादी होने वाली थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और प्री-वेडिंग फंक्शन भी धूमधाम से हो चुके थे। लेकिन शादी से ठीक एक रात पहले यह रिश्ता टूट गया, जिसने सभी को चौंका दिया।

क्या थी शादी टूटने की असली वजह?

शुरुआत में खबर आई कि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके चलते शादी टाल दी गई। लेकिन बाद में रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि स्मृति ने पलाश को शादी से पहले धोखा देते हुए पकड़ लिया था।

यह भी कहा गया कि पलाश कथित तौर पर एक से ज्यादा महिलाओं के साथ रिलेशन में थे। हालांकि, इन आरोपों को पलाश ने हमेशा नकारा। इस घटना के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, वहीं स्मृति को लोगों का खूब समर्थन मिला।

वायरल वीडियो ने फिर बढ़ाई हलचल

हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस पुराने रिश्ते को फिर चर्चा में ला दिया है। इस वीडियो में स्मृति मंधाना के पिता को Palak Muchhal और उनके पति Mithoon के साथ देखा गया। वीडियो में दिखता है कि पलक, स्मृति के पिता के पैर छूती हैं और आशीर्वाद लेती हैं। यह दृश्य देखकर लोगों को लग रहा है कि दोनों परिवारों के बीच रिश्ते सुधर गए हैं।

https://www.instagram.com/reels/DWyyUu3k5AC/

क्या फिर से साथ आएंगे स्मृति और पलाश?

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स मान रहे हैं कि दोनों परिवारों के बीच सब ठीक हो गया है और शायद स्मृति और पलाश फिर से एक हो सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, “लगता है शादी अब होकर रहेगी।” दूसरे ने कहा, “पलाश को एक और मौका देने के लिए धन्यवाद।” वहीं कुछ लोग इस वीडियो को पुराना या फेक भी बता रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्मृति की चुप्पी अब भी बरकरार

इस पूरे मामले में सबसे खास बात यह है कि स्मृति मंधाना ने आज तक इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा निजी ही रखा है।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि वायरल वीडियो नया है या पुराना, और क्या वाकई दोनों परिवारों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। लेकिन इतना जरूर है कि इस वीडियो ने एक बार फिर स्मृति और पलाश के रिश्ते को चर्चा में ला दिया है।

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह रिश्ता फिर से नई शुरुआत करेगा या यह सिर्फ अफवाहों तक ही सीमित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *