अनुष्का सेन ने बॉसी लुक में ढाया कहर, एक्ट्रेस की तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान

KNEWS DESK- टीवी इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेस अनुष्का सेन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं| एक्ट्रेस ने बहुत कम उम्र से ही पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है| एक्टिंग के साथ- साथ अनुष्का के फैशन सेंस के भी लोग दीवाने हैं| एक्ट्रेस अक्सर अपने ग्लैम अवतार से लोगों का दिल जीत लेती हैं| 

अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं आज उन्होंने अपने नए लुक की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं|

अनुष्का सेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बॉसी लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं| अनुष्का की ये फोटोज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं|

तस्वीरों में अनुष्का ब्लू कलर का कोट पैंट पहने नजर आ रही हैं| इस लुक में एक्ट्रेस ने अपने बालों को बांधना पसंद किया| साथ ही उन्होंने सटल मेकअप किया और पिंक कलर की लिपशेड कैरी की|

इस दौरान अनुष्का सेन बिना किसी ज्वेलरी के भी बेहद प्यारी लग रही हैं| एक्ट्रेस के स्टाइलिश ब्लेजर पर से लोग अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं| साथ ही अनुष्का ने अपने लुक को गोल्डन हील से कंप्लीट किया|

About Post Author