KNEWS DESK – मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। हाल ही में दोनों अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं, जिसके बाद परिवार में जश्न का माहौल है।
बेटे का हुआ ग्रैंड वेलकम
रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके नवजात बेटे का भव्य स्वागत होता नजर आ रहा है। इस खास मौके पर रितिका की मां यानी बच्चे की नानी ने पूरे परिवार के साथ मिलकर बच्चे का जोरदार स्वागत किया। वीडियो में घर का माहौल खुशी और उत्साह से भरा दिखाई दे रहा है।
https://www.instagram.com/reels/DWoX2crzGCM/
हालांकि इस वीडियो में अनुराग डोभाल नजर नहीं आए, लेकिन परिवार के बाकी सदस्य इस खुशी को खुलकर सेलिब्रेट करते दिखे।
रितिका ने जताया आभार
इस वीडियो के साथ रितिका ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने भगवान का धन्यवाद करते हुए लिखा कि उनका दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है। उन्होंने भगवान राम का आभार जताते हुए इस बच्चे को “अनमोल उपहार” बताया और इस आशीर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहने की बात कही।
https://www.instagram.com/reels/DWi8759TclG/
पहले भी शेयर किया था खास वीडियो
इससे पहले भी रितिका ने अपना एक मैटरनिटी फोटोशूट वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इस वीडियो को भी फैंस ने खूब पसंद किया और जमकर प्यार लुटाया।
मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं अनुराग
वहीं अनुराग डोभाल हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उन्होंने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे और सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड की कोशिश भी की थी। फिलहाल उनका इलाज जारी है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है।
हालांकि, बेटे के जन्म के दौरान अनुराग अपनी पत्नी और बच्चे से मिलने पहुंचे थे, जो इस खुशी के मौके को और खास बना गया।