कार हादसे के बाद अनुराग डोभाल की प्रेग्नेंट पत्नी का टूटा हौसला, अस्पताल में रोती दिखीं रीतिका चौहान

KNEWS DESK – मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अपने परिवार के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और कई कंटेंट क्रिएटर्स इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच अब उनकी पत्नी रीतिका चौहान का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को और भी भावुक कर दिया है।

अस्पताल से सामने आया भावुक वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रीतिका चौहान अस्पताल में नजर आ रही हैं। वीडियो साफ नहीं है और थोड़ा ब्लर दिखाई देता है, लेकिन इसमें उन्हें बुरी तरह रोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रीतिका बेहद परेशान और मायूस दिखाई दे रही हैं। एक पल ऐसा भी दिखता है जब वह बेड पर सिर रखकर रोती नजर आती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस भी काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।

एक और वीडियो भी हुआ वायरल

इसी बीच रीतिका का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अनुराग के साथ दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में दोनों किसी कागज या रिपोर्ट को ध्यान से पढ़ते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर ये दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/reels/DVsrgE9CJiO/

परिवार से चल रहा है विवाद

गौरतलब है कि अनुराग डोभाल का अपने परिवार के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। इसी बीच हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान भावुक होकर आत्महत्या की कोशिश करने की बात कही थी, जिसके बाद उनके समर्थकों और फैंस ने उन्हें जमकर समर्थन दिया।

भाई ने भी कही सच सामने लाने की बात

इस पूरे विवाद के बीच अनुराग के भाई कलम डोभाल ने भी सोशल मीडिया पर संकेत दिया है कि वह जल्द ही इस मामले का पूरा सच सामने लाएंगे। वहीं इंटरनेट पर इस मुद्दे को लेकर लोगों की राय भी बंटी हुई नजर आ रही है—कुछ लोग अनुराग के समर्थन में हैं तो कुछ उन्हें शांत रहने और स्थिति संभालने की सलाह दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *